मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अनु विभाग में पुलिस प्रशासन राजस्व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशन पर पटाखा गोदामों और मैगजीन व एंटरप्राइजेज पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया गया साथ ही निर्धारित मापडंडों के अनुसार दिए गए लाइसेंस की चेकिंग की गई। हरदा में हुई मध्य प्रदेश की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव द्वारा सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है जिसके बाद कलेक्टर में राजस्व और पुलिस प्रशासन को पटाखा गोदामों का निरीक्षण करने के लिए राजस्व और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम सुश्री नेहा सोनी एसडीओपी के के अवस्थी तहसीलदार प्रीति पटेल साहित्य पुलिस एवं राजस्व विभाग का अमला कई जगहों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा भर्षक प्रयास किया जा रहा है कि जैसी घटना हरदा में हुई है वैसी घटना दोबारा किसी भी जगह पर ना हो सके।

