कलेक्टर ने किया गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने किया गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण | New India Times

गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल आज बुधवार को सुबह कलेक्टर संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर रूपेश् उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरें, डिप्टी कलेक्टर सिंडोरकर, एसडीएम दतिया ऋषि कुमार सिघई, एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, पीडब्लूडी के ऐई मनीष उदैनिया पुलिस परेड ग्राउण्ड़ में उपस्थित थे। अंतिम रिहर्सल के दौरान अधिकारीद्धय द्वारा रक्षित निरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में आयोजित परेड़ एवं मार्चपास्ट का भी अवलोकन किया। कलेक्टर संदीप माकिन जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस परेड़ ग्राउण्ड़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.