गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

इस समय सम्पूर्ण देश अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में उत्सव मना रहा है। इसी क्रम में भारतीय चिकित्सक संघ दतिया के द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में श्री रामधुन एवं संकीर्तन कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए आईएमए के अध्यक्ष डा. दिनेश सिंह तोमर के द्वारा बताया गया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हम सभी के लिए विशेष है अतः इस ऐतिहासिक दिन के उत्सव का आयोजन आईएमए दतिया के द्वारा मेडिकल कॉलेज में रामधुन एवं संकीर्तन के साथ दिन में तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है, जिसमें ज़िला चिकित्सालय एवं मेडीकल कॉलेज के चिकित्सक, आईएमए के सभी सदस्य परिवार सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डा. दिनेश उदैनियाँ, सीएमएचओ दतिया डा. राकेश कुरेले, सिविल सर्जन डॉ राठौर सहित मेडीकल कॉलेज एवं ज़िला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।
