मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस कप्तान विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीओपी केके अवस्थी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राम प्रसाद कावरेती द्वारा पुलिस जवानों के सहयोग से मार्केट होते हुए शहर सहित दोनों पुलिस चौकियों में पहुंचकर फ्लैग मार्च किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसे लेकर सुरक्षा के साथ एहतियात बरतने हेतु पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना है इस उद्देश्य को लेकर फ्लैग मार्च किया गया जिससे जनता के बीच सुरक्षा का एहसास हो। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।
