वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया नए बस अड्डे का शिलान्यास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया नए बस अड्डे का शिलान्यास | New India Times

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सेटेलाइट नए बस अड्डे का शिलान्यास।

शिलान्यास कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर,महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक सलोना कुशवाहा, डी पी एस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस बस अड्डे का निर्माण शाहजहांपुर के अहमदपुर न्यासपुर में नए बाइपास के निकटवर्ती मैदान में किया गया। सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बस अड्डे से हरदोई, सीतापुर, जलालाबाद, फर्रुखाबाद, बरेली एवं दिल्ली, उत्तराखण्ड सहित लम्बी दूरी की बसें संचालित होगी।

अभी तक इन क्षेत्रों के लिए पुराने बस अड्डे से बसें संचालित होती थी, जो कि शहर से होकर गुजरती थी। शहर के अंदर से इन रूटों की बसों के आने जाने के कारण आमजन को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था।

खन्ना ने बताया कि नए बस अड्डे के संचालित होने के उपरांत इन क्षेत्रों की बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से न होकर नए बस अड्डे से होगा। उन्होंने बताया कि नए बस अड्डे से बसों के संचालन से जहां एक ओर यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.