कर्नाटक से भटक कर गोपाल आ पहुंचे थे मेघनगर, नीरज की मेहनत रंग लाई, कराई गई घर वापसी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कर्नाटक से भटक कर गोपाल आ पहुंचे थे मेघनगर, नीरज की मेहनत रंग लाई, कराई गई घर वापसी | New India Times

कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिला अंतर्गत खानापुर पोस्ट के गांव हिरेमानोली के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल अलावानी भटक कर मध्यप्रदेश के मेघनगर आ पँहुचे थे। गोपाल दो दिनों से मेघनगर में घूमते हुए सभी से घर वापसी का रास्ता पूछ रहे थे पर उनकी कन्नड़ भाषा को कोई समझ नहीं पा रहा था कि ये क्या कह रहे हैं एक ड्राइवर ने उन्हें मेघनगर के सामाजिक कार्यकर्ता व भटकों को मिलाने का कार्य करने वाले श्रीवास्तव के पास लेकर गए।

नीरज ने अपने स्तर से उनकी जानकारी अपने कर्नाटक के मित्र को दी उन्होनें फोन पर भाषा की आई दिक्कत को दूर किया। उसके बाद आधार सेंटर से परिवार के मोबाइल नम्बर निकाल कर बेटे से सारी बाते बताई अंत में श्रीवास्तव की मदद से भटके गोपाल को मेघनगर से वडोदरा व वडोदरा से बेलगाम की ट्रेन से भेजा गया
जिसमें उनका सहयोग मेघनगर के जी आर पी स्टाफ वडोदरा के जी आर पी स्टाफ ने भी किया।
श्रीवास्तव की इस सेवा के लिए क्षेत्र के सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजनों तथा मित्रों ने बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.