मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जेल में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी बंदियों को बधाई दी गई एवं बंदियों के लिए खिचड़ी भोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा बंदियों ने मिलकर के खिचड़ी भोज का आनंद लिया। सभी अधिकारी और कर्मचारी बंदियों के साथ एक साथ पंगत में बैठकर अधिकारियों के द्वारा खिचड़ी परोसी गई एवं साथ बैठकर खिचड़ी खाई। इस प्रकार प्रशासन एवं बंदियों के बीच में आपसी भाईचारा और सहयोग विकसित होता है और प्रशासन और बंदियों के बीच में किसी भी प्रकार का विश्वास एवं मनमोटाव नहीं होता।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा बुलंदशहर से आए समाजसेवी राहुल शर्मा के सौजन्य से विनोबा सेवाश्रम छीतेपुर में महिला, पुरुष, एवं बच्चों को कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के गर्म वस्त्र जैसे जैकेट, कार्डिगन, शाल, मौजे, टोपे, पुरुष जूते एवं महिला जूते आज भेंट किए गए तथा सभी के लिए खिचड़ी भोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर आश्रम के हेड रमेश भैया एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। सभी के बीच में उपस्थित होकर खिचड़ी भोज का भी आनंद लिया।सभी आश्रम अन्त:वासी सामग्री पाकर अत्यंत प्रसन्न चित्त दिखाई दिए।
