बिजनेस मॉडल मज़बूत करो: डीएम | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बिजनेस मॉडल मज़बूत करो: डीएम | New India Times

बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर की जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने इनक्यूबेशन सेंटर में संचालित हो रहे स्टार्टअप्स से परिचय प्राप्त किया। इसमें झांसी के मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद आईएएस भी उपस्थित रहे।

बिजनेस मॉडल मज़बूत करो: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी महोदय ने स्टार्टअप के प्रतिनिधियों से वार्तालाप किया और उनके बारे में काफी बारीकियां जानीं। इस दौरान उन्होंने छात्रों के आयडिया स्टेज के स्टार्टअप को मार्केट की जानकारी हासिल करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कस्टमर की ज़रूरत के अनुसार स्टार्टअप का बिजनेस मॉडल मजबूत करना आवश्यक है। हर स्टार्टअप को समय देकर उनसे उनके पिन प्वाइंट और आ रही समस्याओं को जाना। जो जिला स्तर से समाधान हो सकता है, उसके लिए समाधान हेतु निर्देशित किया। छात्रों को स्टार्टअप को सफल बनाने के सुझाव दिए।

बिजनेस मॉडल मज़बूत करो: डीएम | New India Times

उन्होंने इंक्यूबेशन सेंटर का मुआयना किया और वे स्टार्ट अप कल्चर से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने जिला स्तर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और ऐसे प्रयोजनों को जारी रखने का आग्रह किया। ऐसे आयोजनों से झांसी के स्टार्ट अप सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा एवम वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।संस्थान के निदेशक प्रो दीपेंद्र सिंह एवम स्टार्टअप की निदेशक डॉ शहनाज अयूब ने दोहराया कि संस्थान हमेशा स्टार्ट अप को हर संभव सहायता के लिए बाध्य है एवं इसके वैश्वीकरण के लिए सदैव कार्यरत है।

उन्होंने कहा बुन्देलखण्ड के हर स्टार्टअप को पंजीकरण से ग्रांट दिलवाने तक प्रक्रिया में इंक्यूबेशन सेंटर की टीम प्रयासरत रहती है। संस्थान के निदेशक प्रो दीपेंद्र सिंह एवम स्टार्टअप की निदेशक डॉ शहनाज अयूब ने दोहराया कि संस्थान हमेशा स्टार्ट अप को हर संभव सहायता के लिए बाध्य है एवं इसके वैश्वीकरण के लिए सदैव कार्यरत है। उन्होंने कहा बुन्देलखण्ड के हर स्टार्टअप को पंजीकरण से ग्रांट दिलवाने तक प्रक्रिया में इंक्यूबेशन सेंटर की टीम प्रयासरत रहती है।

अंत में जिलाधिकारी महोदय का तथा मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा स्टार्टअप को जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित कर स्टार्टअप को अधिक प्रगतिशील करने को प्रोत्साहित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.