मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित पार्षदों के समक्ष थोक सब्जी व्यापारियों ने मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उपस्थित शहर के थोक सब्जी मंडी व्यापारी मण्डल ने पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों को सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया और व्यवस्थित थोक सब्ज़ी मंडी स्थापित कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि मंडी का स्थानांतरण उत्तम व्यवस्थाओं के साथ होना चाहिए। वहाँ पार्किंग हो, वाहनों की आवाजाही के लिए उत्तम सड़क मार्ग, सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसानों के लिए शौचालय, मंडी में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति के लिए नलजल की व्यवस्था, प्रतीक्षालय और कैंटीन हो। व्यापारियों ने मंडी में हम्माल यूनियन के लिए बैठक स्थल की भी मांग की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे अपील समिति सदस्य व पार्षद संजय जैन ,पूर्व पार्षद शरद कुरोलिया, देवेन्द्र टांडेकर के साथ कैलाश साहू महेश कुशवाह, भगवानदास साहू, मोहन वानखेडे, राधेश्याम पवार, पप्पू कुशवाह, राजकुमार वर्मा, ऋषि वर्मा, अशोक कुशवाह, हेमन्त ढंढोरे, आशा बाई कुशवाह, दुर्गेश पवार, रिंकु ढंढोरे, अमर धन्डोरे, जागेश्वर साहू, असलम भाई, नीतेश टांडेकर, भरत बक्सर, हरिशंकर टांडेकर, बलदेव माहोरे, संतोष माहोरे, पुष्पा कुशवाह, राजेश पंद्राम, लक्ष्मी टांडेकर, दिलीप साहू, अजय कुशवाह, लक्ष्मी साहू सहित किसान भाई हेमराज पवार उपस्थित थे।
