रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम के निर्देश अनुसार एवं जिला संगठन प्रभारी हरि नारायण यादव की सहमति से झाबुआ में कार्य विस्तार के लिए जिले के मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई।
इन्हें बनाया गया मंडल प्रभारी
वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता दौलत भावसार झाबुआ, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता प्रवीण सुराणा राणापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया, देवझिरी, रामेश्वर नायक वन, सत्येंद्र यादव कल्याणपुर, राजेंद्र उपाध्याय पिटोल, विश्वनाथ सोनी कुंदनपुर, सोमसिंह सोलंकी बोरी, मेघनगर नगर परिषद उपाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश भनपुरिया थांदला, संजय भाबर नौगांव, कृष्ण पाल सिंह राठौड़ मेघनगर, राजमल पडियार काकनवानी, गौरव खंडेलवाल मदरानी, श्यामा ताहेड खवासा, लक्ष्मण नायक पेटलावद, हेमेंद्र भट्ट रायपुरिया, महावीर भंडारी सारंगी, ओम शर्मा रामा, विजय चौहान पारा, भाजपा जिला झाबुआ के मंडल प्रभारी इन्हें नियुक्त किया गया है सभी प्रभारीयों ने संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम एवं संगठन प्रभारी हरि नारायण यादव का आभार माना है।

