निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, लगे जय श्री राम के नारे, गुंजा तिरला नगर | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, लगे जय श्री राम के नारे, गुंजा तिरला नगर | New India Times

धार जिले के तिरला ग्राम में रविवार को अक्षत पुजन कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथ पर भगवान राम बाल्य रूप में सवार थे। जगह-जगह महिलाएं और पुरुष उनके स्वागत के लिए खड़े थे। गणेश मंदिर से यात्रा प्रारंभ कर श्री राम मंदिर पर समापन किया गया। समापन के बाद आरती उतारी गई, और सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही बैंड बाजों की धुन पर जमकर भक्त नाच रहे थे।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हर घर महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर कल तिरला में अक्षत पूजन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का स्वागत पुष्प की वर्षा ग्राम के युवाओं द्वारा किया गया। जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया। नगर के सभी घरों से भी पुष्प वर्षा की गई व सभी घरों से कलश की पूजा आरती की गई।

निकाली गई अक्षत कलश यात्रा, लगे जय श्री राम के नारे, गुंजा तिरला नगर | New India Times

अमझेरा खंड के माननीय संचालक श्री धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि 500 वर्षों के इस कठिन परिश्रम से कैसे राम मंदिर की स्थापना 22 जनवरी को श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा होगी। अमझेरा खंड के विस्तारक कृष्ण जी ने बताया कि माताएं बहिनी दिवाली की तरह 5 दिन तक अपने घरों पर रंगोली बनाएगी, दीपक जलाएंगी, घरों में तोरण बंधेगी, गांव के सभी मंदिरों पर पूजन एवं आरती की व्यवस्था कैसे की जाए उसकी जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के तिरला खंड करवां के विजय पाटीदार, व्यवस्था प्रमुख अंबालाल पाटीदार, विनोद पटेल, शरद पटेल, संजय पाटीदार, राहुल शर्मा, अमोल पाटीदार तिरला मंडल कारवां जय पाटीदार। इसके साथ ही तिरला मंडल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेन आनंद पाटीदार, रवि सोलंकी, आदि तिरला के समस्त जनता ने इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article