रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बिजासन माता मंदिर के सामने खड़े ट्रक से चोर दो टायर चुरा ले गये।
मेघनगर झाबुआ रोड़ पर मालवा वेल्डिंग की दुकान पर ट्रक नम्बर MP 45 H 5050 वेल्डिंग करवाने के लिए खड़ी की गई थी।
मेघनगर के समाजसेवी ट्रक मालिक सुरेश चन्द्र पूरणमल जैन पप्पू भय्या की ट्रक है। तारीख 25 दिसम्बर को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रक के पीछे वाले टायर पर जैक लगा कर दो नये टायर चोर चुरा ले गये। दुकान मालिक ने मेघनगर थाने पर पत्र लिखकर सुचना दी है।
मालवा वेल्डिंग वर्क्स दुकान मालिक राजू पिता भागीरथ शर्मा ने बताया की आसपास की दुकानों पर कैमरे लगे हुए हैं सीसी टीवी कैमरे खगालेने पर चोरों का पता लग सकता है। क्योंकि मेघनगर थाना प्रभारी की सक्रियता से वर्तमान में नगर में हुई चोरियां कुछ घंटों में ही पकड़ी गई है।
