जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं विधायकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बैठकों का दौर लगातार जारी है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और सभी संगठन के पदाधिकारी जिन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं वह कैसे संगठन को मजबूत करें और कैसे चुनाव का संचालन किया जाए ताकि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को जिताने में संगठन की एक बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती उसे पूरा किया जा सके। जिस दिन से जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं उसी दिन से आंदोलन के लिए उग्र रूप अपने हुए हैं और कांग्रेस के सभी संगठनों के साथ बारी-बारी से मीटिंग कर उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रहे हैं।
