एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम का आयोजन आज 24 दिसंबर 2023 को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम का आयोजन आज 24 दिसंबर 2023 को | New India Times

मोहम्मद रफ़ी के चाहने वालों और दीवानों के लिए बुरहानपुर में आज एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम का आयोजन आज 24 दिसंबर 2023 शाम 7:00 बजे सुभाष चौक, प्रकाश टाकीज के सामने किया जा रहा है। एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम आयोजन संगीत सरिता समिति बुरहानपुर एवं सारेगामापा म्यूजिकल ग्रुप बुरहानपुर द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित एवं संयोजक संजय सिंह गहलोत ने बताया कि हमारे विश्व के जाने-माने शानदार जानदार गायक रहे स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी साहब के जन्मदिन के अवसर पर संगीत सरिता समिति एवं सारेगामापा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा उनके याद में संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुरहानपुर की अर्वाचीन इंडिया के डायरेक्टर श्री अमित बृजमोहन मिश्रा शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील होंगे।उपरोक्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार उनके गाए हुए अमर गीतों के माध्यम से रसिक स्रोतों को आनंदित करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में संपूर्ण बुरहानपुर वासियों का सहयोग रहेगा। संगीत सरिता समिति के मास्टर चिराग राज़िक़ मेमन, सुभाष गुप्ता, नंदलाल सनसे, खंडवा की तोरल बक्शी, करामत हुसैन आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में खंडवा शहर की जानी-मानी गायिका विशेष रूप से उपस्थित रहकर मोहम्मद रफ़ी को सादर श्रद्धांजलि के रूप में अपना गायन प्रस्तुत करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article