पीयूष मिश्रा, सतना ( मप्र ), NIT;
युवक कांग्रेस विधानसभा नागौद के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह कुंदहरी के नेतृत्व में टोल प्लाजा इचौल में पुनः वसूली चालूरकरने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क में जन लेवा गड्ढ़े आज भी मौजूद हैं, सड़क के किनारे पटरी भी नहीं है जिस कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं लेकिन शिवराज सरकार ने सभी नियमों को दर किनार करते हुए तिरूपति बिल्डिंकान सिंहानिया को वसूली का आदेश दे दिया जिसमें छोटे वाहनों से भी वसूली चालू हो गई है, जिसका विरोध युवक कांग्रेस करती है। शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि यही रवैया रहा तो सिंघानिया के खिलाफ बडा आन्दोलन किया जायेगा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से राजकिशोर बर्मन पार्षद उचेहरा, अर्जुन सिंह परिहार, भागवत सिंह परिहार, सीटू सिंह NSUI अध्यक्ष, कल्लू ताम्रकार, दिप्पू सिंह, आजाद अहमद, कृष्णकान्त शुक्ला, राजेश कुमार, सुदामा गुरू, प्रिन्स सिंह, पृथ्वीराज सिंह, बिदुर सिंह, रूपेश परिहार, अमर सिंह, विक्रम सिंह, कुमर सिंह, अखण प्रताप, उत्कर्ष सिंह, छोटू ब्रजेश विश्वावकर्मा आदि उपस्थिति थे।
