सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों ने विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के मार्गदर्शन में सीएम राइस स्कूल तिरला के खेल के मैदान में की रनिंग ट्रैक की साफ सफाई | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों ने विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के मार्गदर्शन में सीएम राइस स्कूल तिरला के खेल के मैदान में की रनिंग ट्रैक की साफ सफाई | New India Times

आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को विकासखंड तिरला के सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों ने विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के मार्गदर्शन में सीएम राइस स्कूल तिरला के खेल के मैदान में रनिंग ट्रैक की साफ सफाई की। इस कार्य में सीएमसीएलडीपी के सभी विद्यार्थियों के साथ मेंटर्स ने भी अपना योगदान दिया। परामर्शदाता श्री विष्णु पाटीदार एवं श्री राजीव कुशवाहा भी लगातार विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए स्वच्छता कार्य में लग रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा श्री सचिन प्रजापत के द्वारा बनाई गई।

इस कार्य में लगभग 30 विद्यार्थियों के द्वारा लगातार 2 घंटे श्रमदान किया गया। परामर्शदाता श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार अपने-अपने प्रयोगशाला गांव में भी जगह चिन्हित कर सफाई अभियान चलाने हेतु प्रेरित किया। ग्राम तिरला में स्वच्छता का संदेश देने हेतु विद्यार्थियों का आभार श्री कमल किशोर चौबे के द्वारा माना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.