अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में आयोजित हाेने वाले मीराबाई की 525 वीं जंयती के माैके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा आए। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी जी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए। पीएम मोदी के स्वागत में पूरा शहर तैयार रहा। लोगों में पीएम के दौरे को लेकर बेहद खुशी देखी गई।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने रियाजुद्दीन राजू, अकील उद्दीन भारती, एनुद्दीन कुरैशी, आसिफ कुरैर्शी, आरिफ खान, परवेज खॉन आदि के सैकडाेे़ कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के नागरिकों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के नजदीक डीग गेट चाैराहे पर जाेरदार अभिनंन्दन कर माेदी याेगी के नारे लगाये। इस माैके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता का अभिवादन मोदी जी ने गाडी़ से हाथ हिलाकर किया। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। सीएम योगी प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। ब्रजरज उत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
