अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

हैदर अली एक्टर को पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी ने 49वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा करने पर किया सम्मानित। मंत्री जी ने बताया कि मैं हैदर अली को 18 साल से जानता हूँ ये एक ऐसा इंसान है जिसने कभी भी हार नहीं मानी। अपने पिताजी के लापता होने के बाद अपने परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह किया। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर का खर्च चलाते हैं और गरीब बच्चों को फ्री ट्यूशन पढ़ाकर भी समाजसेवा करते हैं। इसके साथ ही जब किसी को ब्लड की जरूरत होती है तो हैदर अली बिना किसी जाति भेदभाव के रक्तदान करने चले जाते हैं।अब तक हैदर अली 49 बार रक्तदान कर चुके हैं जहाँ लोग 1 बार किसी को रक्तदान करने के लिए सोचते हैं वहाँ हैदर अली 49 बार रक्तदान कर समाजसेवी की मिसाल कायम करते हैं। हमें ऐसे लोगों का सम्मान करते रहना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी उनसे प्रेरणा ले कर रक्तदान जैसा नेक काम कर सके।
हैदर अली ने बताया कि मुझे मंत्री प्रदीप जैन जी से सम्मान पा कर बहुत अच्छा लग रहा है। मंत्री जी हमेशा अच्छे कामों के लिए मेरा सम्मान और मार्ग दर्शन करते रहते हैं।हैदर अली ने बताया कि इससे पहले उन्हें मोहम्मद फारूख खान जी के प्रोग्राम में रक्तदान करने पर शील्ड, सर्टिफिकेट ओर शाल पहनाकर सम्मानित किया गया था। हैदर अली ने बताया कि मेरा एक सपना है कि जैसे अच्छे कामों के लिए देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों को सम्मानित करते हैं तो उनको भी रक्तदान कर समाजसेवा करने पर सम्मानित करें। हैदर अली ने बताया कि मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है कि उनका सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।
