मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीओपी के अवस्थी के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में थाना प्रभारी रामप्रसाद कावरेती द्वारा मंदिर के समीप तामिया रोड पर एक अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली रेत का परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई है पुलिस द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली महिंद्रा कंपनी लाल रंग ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 ए.सी 1204 बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 427/23 धारा 379 मध्य प्रदेश गौण खनिज अधिनियम के अंतर्गत मामले को पंजीबद्ध कर लिया है पुलिस के अनुसार आरोपी चालक पटनिया वही ट्रैक्टर मालिक निवासी गारादेही बताया जा रहा है कार्यवाही में जुन्नारदेव थाना प्रभारी रामप्रसाद कावरेती द्वारा मामला कायम किया गया है।
