भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के जनसंपर्क में जनता कर रही है पुष्प वर्षा और कमल रंगोली बनाकर स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के जनसंपर्क में जनता कर रही है पुष्प वर्षा और कमल रंगोली बनाकर स्वागत | New India Times

बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुधवार को बुरहानपुर नगर के महाजना पेठ एवं तिलक वार्ड, ग्राम धामनगांव एवं ग्राम चापोरा में संघन जनसंपर्क किया। ग्राम धामनगांव एवं ग्राम चापोरा में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अपने आंगन में कमल रंगोली बनाकर एवं आतिशबाजी करके श्रीमती चिटनिस का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने द्वार-द्वार पहुंचकर समर्थन मांगा तो वहीं महिलाओं ने आरती उतारी।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के जनसंपर्क में जनता कर रही है पुष्प वर्षा और कमल रंगोली बनाकर स्वागत | New India Times

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वृद्धजनों से चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया तो बहनों और बेटियों को गले लगाया। श्रीमती चिटनिस ने मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने हेतु आग्रह किया।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस के जनसंपर्क में जनता कर रही है पुष्प वर्षा और कमल रंगोली बनाकर स्वागत | New India Times

2 नवंबर को प्रतापपुरा, सिलमपुरा, पातोंडा और चिंचाला में जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस 2 नवंबर शुक्रवार को प्रातः 9 गौशाला प्रतापपुरा, प्रातः11 बजे सिलमपुरा तो वहीं सांयकाल 4 बजे ग्राम पातोंडा एवं शाम 7 बजे से ग्राम चिंचाला में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने हेतु अपील करेंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article