कांग्रेस प्रत्याशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस प्रत्याशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद | New India Times

बुरहानपुर विधानसभा क्रमांक 180 से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने विधानसभा परिवार में अपने सभी सम्माननीय परिजनों का आशीर्वाद लेने के क्रम में बुधवार को ग्राम दापौर, चापौरा, धामनगाँव, एवं बोरसेल (गोलखेड़ा खापरखेडा) पहुंचकर सभी ग्रामवासियों से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद | New India Times

आज 2 नवंबर 23 को शेरा भैया निम्न गांव में करेंगे जनसंपर्क

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया आज दिनांक 2 नवंबर 2023 गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से नैर, भात खेड़ा, सिरसोदा नाचन खेड़ा में और दोपहर 3:30 बजे से वारोली, भोटा, भोटा फाटा और इच्छापुर में जनसंपर्क करके जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शेरा भैया ने कहा कि आप सबसे मिले अपार आशीष, स्नेह व आत्मीयता से और ज्यादा आश्वस्त हो गया हूँ। आप सबके सहयोग से कांग्रेस की एक ऐतिहासिक महाविजय बुरहानपुर विधानसभा में होने जा रही है। आपका आशीर्वाद मिल रहा है। बुरहानपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article