बुरहानपुर कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में ’रन फॉर वोट’’ एवं ‘‘रन फॉर यूनिटी‘अंतर्गत अनेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में ’रन फॉर वोट’’ एवं ‘‘रन फॉर यूनिटी‘अंतर्गत अनेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर, 2023 को नेपानगर विधानसभा-179 एवं बुरहानपुर विधानसभा-180 में मतदान संपन्न होना है। मतदाताओं में मतदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निगरानी में जिले में आज ’’रन फोर वोट’’ एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ सावित्रीबाई फुले स्कूल बुरहानपुर से प्रारंभ होते हुए जयस्तंभ, सुभाष चौक, गांधी चौक, कमल टॉकिज से होते हुए वापस सावित्रीबाई फूले स्कूल में समाप्त हुई।

कार्यक्रम अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने भी उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहभागियों जिन में बालक वर्ग के 5 प्रतिभागी प्रथम अजय भारद्वाज, द्वितीय सागर करोले, तृतीय दिपक चौधरी, चतुर्थ मुकेश सोलंकी पंचम साक्षत कानूगो तथा बालिका वर्ग की 5 प्रतिभागी प्रथम अंजलि बिडियारे, द्वितीय अदिति कुशवाह, तृतीय ज्योति बागवान, चतुर्थ मनीषा कुशवाह, पंचम कृतिका गौड़ को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई, अधिकारीगण/कर्मचारीगण, लगभग 300 छात्र-छात्रायें, शिक्षकगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा

जिले में 31 अक्टूबर, 2023 को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.