जुआ-सट्टा, शराबखोरी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​जुआ-सट्टा, शराबखोरी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | New India Timesसिवनी जिला के छपारा नगर में लगातार बेरोक टोक अासामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल, कॉलेज, चौक चौराहे, धार्मिक स्थलों मां बैनगंगा तट में असामाजिक गतिविधि देखने मे आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रही है जिससे असमाजिक गतिविधि सुखे की मार के बाद भी नगर में फलफूल रही है। आये दिन असामाजिक तत्वों द्वारा वीटीआई स्कूल के सामने दिनदहाडे शराब की बोतल से खुलेआम सेवन करना आम है। इन असामाजिक तत्वों ने तो मां बैनगंगा तट को भी जुंआ सट्टा के साथ मयखाना बना रखा है। सैकड़ों बोतलों के साथ नमकीन पैकेट, पानी पाऊच, डिस्पोजल ग्लास, प्लास्टिक पोलिथिन रोजाना नदी तट पर आसानी से देखी जा सकती है। नदी तट पर मातायें बहनें स्नान करने पहुंचती हैं, उसी तट के निकट से कई गांव के स्कूलीय छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासीयो का भी आवागनमन होता है जिनको रोजाना असामाजिक गति विधियों से सामना करना पडता है। इन गतिविधियो से प्रभावित होकर सनातन धर्म प्रेमियो व्दारा आज दोपहर दो बजे तहसीलदार के नाम छपारा थाना प्रभारी और जनपद पंचायत उपाध्याक्ष को ज्ञापन सौपते हुये स्थानीय प्रशासन से निवेदन किया की इस मामले पर संज्ञान लेकर असामाजिक तत्वो पर उचित कार्यवाही करें।

ज्ञात होवे की पिछले वर्ष भी कुछ सामाजिक लोगो के साथ स्थानीय नेताओ ने बैनगंगा तट के किनारे से देशी शराब हटाने के लिये कमर कसी धरना प्रर्दशन किया दुकान स्थानातंरण किये जाने की मांग की जो जनचर्चा थी की स्थानीय नेताओ ने खुब रोटी सेंका और जनसमूह की मांग को स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर आज तक शराब दुकान को एक इंच तक नही सरका पाये आज खुलेआम देशी शराब दुकान के सामने सडक और बैनगंगा तट मयखाना बना दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर रहा है और पुलिस प्रशासन ने आज तक इस विषय मे संज्ञान नही लिया क्यो ?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article