कन्नौद के कांटाफोड़ बैंक आफ इंडिया ब्रांच से दिनदहाड़े 2 लाख 20 हजार रुपये की चोरी  | New India Times

श्रीकांत पुरहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​कन्नौद के कांटाफोड़ बैंक आफ इंडिया ब्रांच से दिनदहाड़े 2 लाख 20 हजार रुपये की चोरी  | New India Timesकन्नौद के कांटाफोड़ बैंक ऑफ इंडिया शाखा में दिन दहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी से बैंक में खलबली मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बैंक आफ इंडिया के केशियर पंकज कुमार दिन में करीब 1:30 बजे बाथरूम कोएगए। इसी बीच एक लड़की केशियर के केबीन में घुस गई तथा बॉक्स से दो लाख बीस हजार कि गड्डी लेकर रफूचक्कर हो गई। बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अहसान ने थाना कांटाफोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी टी एल कटारे ने NIT संवाददाता को बताया कि हमारे द्वारा सभी थानों को अवगत करा दिया गया है और बैंक में लगे सी सी टीवी कैमरे में आये फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। बैंक मैनेजर से बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में सुरक्षा गार्ड की अनुमति नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article