अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड जिला के ऊमरी थाना अंतर्गत सिंधु नदी के पुल के नीचे मिली युवक के लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। संदीप यादव मर्डर केस का आज पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों ने बदले की भावना से इस हत्या के वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी फुक्के पुत्र वीरेन्द्र ओझा, महाराज जाटव पुत्र ओमप्रकाश जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त सराहनीय कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
