खालिद गौरी, लखनऊ, NIT;
समाजवादी पार्टी जो पहले से ही चाचा भतीजे की खींचतान से जूझ रही है वहीं अब उसे उन मंत्रियों और विधायकों के बागी हो जाने का खतरा भी सता रहा है जिनके टिकट कट गया है। ऐसी ही परिस्थिति से निपटने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल एक बैठक बुलाई है जहाँ नाराज पार्टी विधायकों और मंत्रियों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल सुबह 11 बजे उन सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है जिनके टिकट कट गए हैं। इसके साथ ही वह नेता भी आ सकते हैं जिनको सीएम से कुछ कहना है। अपने टिकट और उम्मीदवारी को लेकर जिनका टिकट होल्ड है वह लोग भी आ सकते हैं। कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर बैठक होगी।
