सिंधु नदी के पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंके जाने का संदेह | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​सिंधु नदी के पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंके जाने का संदेह | New India Timesभिंड जिला के उमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधु नदी पर बने मेहदा पुल के नीचे से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। प्रथम दृष्टि से यह मामला मर्डर का लग रहा है। मृतक का नाम संदीप यादव पिता विद्याराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी उमरी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार संदीप यादव कल शाम से ही घर से लापता था। रात को घर पर लौट कर नहीं आया और सुबह उसकी लाश सिंधु नदी मेहदा पुल के नीचे पाई गई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।  लाश को जिला अस्पताल भिण्ड में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.