यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधायक शोभारानी कुशवाहा ने पुल निर्माण का शिलान्यास मालौनी खुर्द नदी पर 14 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ किया। धौलपुर जिले की सबसे महत्वपूर्ण जीवनदायनी नदी पार्वती जो धौलपुर से कोलारी बसई नवाब तक 50 ग्राम वासियों की मांग पर माननीय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर 14 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर पुल निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर लडली मोहन त्यागी सरपंच टहरी राम लखन कुशवाहा सरपंच मालोनी खुर्द गिर्राज जाटव सरपंच चोराखेड़ा विजेंदर त्यागी राजू परमार चेतराम पूर्व सरपंच चिंटू कुशवाहा पूर्व सरपंच नेमीचंद कुशवाहा पंचायत समिति सदस्य सुरेश त्यागी लाखन सिंह त्यागी मांगी जाटव पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदन सिंह कुशवाहा हैदलपुर रामप्रसाद कुशवाहा अनिल शेखर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
