लापता नाबालिग बच्चे की लाश बरामद, दुराचार के बाद हत्या किए जाने का शक | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​लापता नाबालिग बच्चे की लाश बरामद, दुराचार के बाद हत्या किए जाने का शक | New India Timesभिंड जिला के उमरी थाना अंतर्गत पांढरी गांव में पिछले 24 घंटे से एक अंकुश नाम का 11 वर्षीय नाबालिग बच्चा गायब था, जिस की आज लाश बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज चरवाहों को महावीर की नरिया नामक स्थान पर उस बालक की बदहवाश अवस्था में लाश मिली,जिसकी की सूचना जब चरवाहों ने गांव में बालक के परिजनों को दी तो चारों ओर चीत्कार मच गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल इस बात की सूचना  उमरी थाने में दी। पुलिस ने लाश को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृत बालक अंकुश के पिता अभिलाख बरेठा का कहना है कि बीते रोज सुबह नाश्ता  कर के अंकुश खेलने के लिए निकल गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज उसके शव की सूचना मिली, बालक की बदहवास अवस्था को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले बालक के साथ दुराचार किया और फिर उसके बाद बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की फरियाद पर मामला दर्ज कर मामले की सघन जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.