आसिफ शाह, भिंड(मध्यप्रदेश), NIT;
भिंड जिला के गोरमी उपद्रव मामले में थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया है और राकेश शर्मा को गोरमी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आईजी उमेश जोगा ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया है तथा नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। आईजी ने आगजनी पीड़ितों से मिल कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आईजी गोरमी से ग्वालियर रवाना हो गए हैं। उपद्रवियों पर मामला दर्ज करने के लिए वीडियो फोटोज से निशानदेही की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बडी संख्या में उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया है। रातभर पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी गोरमी में रूके रहे। मुन्ना समाधिया की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है।रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे प्रकरण से परदा उठने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
