चार शहर नाके से लेकर मलगदा चौराहे तक शीघ्र सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चार शहर नाके से लेकर मलगदा चौराहे तक शीघ्र सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

चार शहर नाके से लेकर मलगदा चौराहे तक शीघ्र सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज कार्यपालन यंत्री pwd ओम हरि शर्मा के कार्यालय पर ग्वालियर विधानसभा के क्षेत्रीय नागरिकों एवं कांग्रेस जनों द्वारा शाम 4:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक धरना देकर कार्यपालन यंत्री ओम हरि शर्मा को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि चार शहर के नाके से लेकर मलगडा चौराहे तक पिछले कई महीनों से सड़क उखड़ी पड़ी है धूल के गुबार उड़ रहे हैं जिससे स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों का जीना मुश्किल हो रहा है उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है कई लोगों को दामों की बीमारी लग गई कई लोगों की आंखों में धूल हमने से आंखों की रोशनी कम हो गई कई बच्चे और स्थानीय निवासी बीमार हो रहे हैं टूटी सड़क होने के कारण और सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कई लोगों के साथ दुर्घटना हो रही है।

चार शहर नाके से लेकर मलगदा चौराहे तक शीघ्र सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

पत्रकार अतुल राठौर की मृत्यु भी इसी टूटी रोड़ के कारण हो गई लेकिन सरकार और सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग फिर भी नहीं चेता उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़क निर्माण और सड़क पर उड़ रही धूल के गुबार और गड्ढों को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी पीडब्ल्यूडी विभाग कार्यालय की तालेबंदी करेगी और अधिकारियों को चैन से नहीं सोने देगी उन्होंने कहा कि मैं अधिकारियों से मिलने का समय 4:00 बजे मांगा था लेकिन जैसे ही मैं क्षेत्रीय जनता और कांग्रेस जनों को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचा सभी ज़िम्मेदार अधिकारी कार्यालय से भाग गए लेकिन मैं जनता के लिए रात भर यही धरने पर बैठूंगा और ज़रूरत पड़ी तो इसी ऑफिस के बाहर रात बिताऊंगा देर रात अधिकारियों के सुनील शर्मा छेत्री नागरिकों और कांग्रेस जनों के पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर रात्रि जागरण करने के कारण अधिकारी 8:00 बजे कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री ओम हरि शर्मा ने ज्ञापन लेकर शीघ्र समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया।

चार शहर नाके से लेकर मलगदा चौराहे तक शीघ्र सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

धरने का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया और आभार नवीन भदकारिय ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान पार्षद धर्मेंद्र वर्मा रामू कुशवाहा मनीष शर्मा जिला पदाधिकारी ओमप्रकाश दुबे राजेंद्र जादौन जितेंद्र भदोरिया गार्डन राय अशोक सूर्यवंशी देवेन्द्र पहिया सौरभ तिवारी कुलदीप दुबे बबलू जादौन अनिल शर्मा अजीत गोस्वामी अभिषेक सिंघल जगदीश राय सुरेश प्रजापति रविंद्र यादव अशोक तरेटिया डॉ सिसोदिया, संजय माहौर विक्रम यादव शमशेर अली रणवीर चौधरी राजेंद्र सिंह जादौन पिंकू परमार राकेश कुशवाहा दिलीप कुशवाहा रामचंद्र शर्मा पप्पू खटीक सलीम राशिद उस्मानी मुन्नालाल खरे आकाश शर्मा विजय दिवाकर सोहेल खान धर्मेश देपुरिया आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.