राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वन विभाग की दो टीमों ने सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप को घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। इसमें 20 नग सागौन के लट्ठे बरामद किए गए हैं, साथ में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जप्त पिकअप वाहन पर राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेंद्र भदौरिया ने बताया कि कुछ दिनों पहले से मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की दो टीम गठित की गई और बुधवार की रात्रि में घेराबंदी करके एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04,GA8669 को रामघाट के पास रोककर तलाशी की गई तो उसमें तिरपाल से ढके हुए 20 नाग सागौन की लकड़ी के लट्ठे बरामद किए गए जो 0.722 घन मीटर सागौन की लकड़ी पाई गई जिसकी सरकारी कीमत 30000 रूपए आकी गई है। जिसमें प्रकरण कायम किया गया है एवं आरोपी पिकअप वाहन का चालक नीलेश पटेल निवासी बाघराज वार्ड सागर में पाया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। एवं जब्त पिकअप राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
उन्होंने बताया कि सागौन की लकड़ी की कटाई किस वन इलाके में हुई है इसकी जांच की जा रही है लेकिन आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि ग्राम निवारी कला से सागौन की लकड़ी भरकर पिकअप रसेना सहजपुर रोड़ होते हुए रामघाट चौराहे पर पहुंची थी। देवरी में किसके यहां सागौन की लकड़ी पहुंचाई जानी थी इस बात का उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है।
