स्कूली बच्चों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, <br>राखी का त्योहार है, हर तरफ खुशियों की बौछार है, बंधा एक धागे में, भाई बहन का अटूट प्यार है | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्कूली बच्चों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, <br>राखी का त्योहार है, हर तरफ खुशियों की बौछार है, बंधा एक धागे में, भाई बहन का अटूट प्यार है | New India Times

मैगलगंज कस्बे के गुरुनानक देव एकेडमी स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। साथ ही एक दूसरे को राखी बांधकर एकता का संदेश दिया। रक्षा बंधन उत्सव में शिक्षकों ने छात्रों को इस त्योहार के महत्व को समझाया। विद्यालय के प्रबंधक जसपाल सिंह ने कहा कि राखी एक पवित्र धागा है। भारतीय परंपरा में राखी के धागे को लोह से मज़बूत माना जाता है क्योंकि यह आपस में प्यार और विश्वास की परिधि में भाइयों और बहनों को दृढ़ता से बांधता है। हमारे पर्व हमारी और हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें इसे बदलने का प्रयास नहीं करना चाहिए। भारत एक संस्कृति और सभ्यता का देश है। यहां सभी रिश्तों को मान दिया जाता है। रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्यौहार है। वैसे तो भाई बहनों के बीच का प्रेम और कर्तव्य किसी एक दिन का मोहताज नहीं हैं। लेकिन ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह त्यौहार हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा अवस्थी ने कहा कि रक्षा बंधन हमारे समाज का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह न केवल भाई-बहन के प्यार और संबंधों का प्रतीक है, बल्कि यह हमें एक दूसरे के साथी और सहायक के रूप में मिलने और समर्थन करने का संकेत भी है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.