विभागीय योजना से महिला के जीवन में हुआ बदलाव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विभागीय योजना से महिला के जीवन में हुआ बदलाव | New India Times

योजना के लाभ से पूर्व सोनू की कोई आय नहीं थी एवं केवल उनके पति की आय से ही घर का खर्च चलता था।
सोनू आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं एवं घर की आय में अपना भी योगदान देना चाह रही थीं।
एक बार सोनू पशु चिकित्सालय कल्याणपुरा पर गई वहॉं उसे पशु चिकित्सक द्वारा विभाग की सभी योजनाओं के बारे में बताया गया। महिला ने बकरी पालन योजना में रूचि दिखाई।

पशुपालन विभाग की बकरी पालन योजनान्तर्गत 10 बकरी एवं 1 बकरा क्रय हेतु कुल इकाई लागत रू. 77456/- है, जिसमें पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा 40 प्रतिशत अनुदान राशि 30982 रू. एवं शेष बैंक ऋण हितग्राही को बकरी इकाई स्थापित करने हेतु दिए गए।

अब सोनू के पास कुल 18 बकरियॉ हैं।
जिसमें 7 मेमने बच्चें भी है। आगामी 3 माह बाद कुल 05 नग बकरे विक्रय लायक होने पर लगभग 50000/- रू आय प्राप्त होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.