भोपाल में चार लूट के आरोपी गिरफ्तार, गोविंदपुरा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त कार्रवाई | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
भोपाल में चार लूट के आरोपी गिरफ्तार, गोविंदपुरा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त कार्रवाई | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार युवकों को गोविंदपुरा थाना एवं क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की हिरासत से एक चोरी की मोटरसाइकिल और कई अन्य सामान बरामद किये हैं।

भोपाल एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को सांची दुग्ध संघ के सामने से पकड़ा गया है। पकड़ाए गए आरोपियों में रेहान उर्फ बिट्टू 19 वर्ष पुत्र जावेद निवासी तलैया, फरहान उर्फ कांटा 18 वर्ष पुत्र उस्मान खाँ निवासी तलैया, नदीम कुरैशी 22 वर्ष पुत्र नवाब कुरैशी निवासी तलैया और एक नाबालिग के नाम शामिल हैं।
 आरोपियों के कब्जे से चुराई गई एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 जेडएम 8168 और सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

एसपी बहुगुणा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 392, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article