रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जावरा शहर सहित जावरा क्षेत्र को जिस पल का इंतजार था वो अब आने वाला है।
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि फाटक पर ओवरब्रिज के लिए चल रही तैयारियां कह रही है।
लंबी लड़ाई और लंबे इंतजार के बाद ओवर ब्रिज की मंजूरी मिली और इस पर काम शुरु हुआ।
जो कभी तकनीकि तो कभी कई कारणों से मंजूरी के बाद भी अटकता रहा। आखिरकार अब काम अंतिम दौर में आ गया और रेलवे ने गॉर्डर डालने के लिए चार घंटे का ब्लॉक लिया है।
इस दौरान 10 गॉर्डर डाली जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो कुछ ही समय में इस ओवरब्रिज से ट्रैफिक भी शुरु हो जाएगा।
फाटक बंद के दौरान पूरा शहर दो भागों में बट जाता है ऐसे में यहां ओवरब्रिज सबसे बड़ी सौगात हर कोई मान रहा है।
इसी ओवर ब्रिज के समय अभी अंडरब्रिज भी बनना है।
शहर के मध्य रेलवे समपार 177 पर चल रहे रेलवे ओवरब्रिज का कम अब जल्दी पूरा होते नजर आ रहा है। सेतु विभाग ने दोनों साइड का काम अपनी तरफ से पूर्ण पहले ही कर दिया।
अब फाटक वाले अपने हिस्से के ऊपर का काम रेलवे को पूरा करना था उसी के दौरान रेलवे अपने काम को अब गति दे रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल चित्तौडख़ंड के जावरा स्टेशन के समीप यार्ड में सड़क के ऊपर पुल का निर्माण किया जा रहा है। उसी को लेकर रेलवे 4 घंटे का ब्लॉक तीन लेकर 3 दिन तक स्टील के गार्डर लगाने का काम करेगा। इस दौरान शहर का आवागमन दो भागों में बट जाएगा। फाटक वाले क्षेत्र में गॉर्डर डालने का काम होगा।
दोनों पिलरों के बीच 56 डिग्री का कर्व
अंकलेश्वर में तैयार हुई गॉर्डर नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ओवरब्रिज निर्माण के लिए काम शुरू हुआ था बल्कि आचार संहिता के दौरान ही रेलवे की थाना वाले रोड दीवार तोड़ने पर कुछ दिन बखेड़ा भी खड़ा हुआ था। 5 साल के बाद अब अक्टूबर-नवंबर में फिर से चुनाव होने को है इसी चुनावी साल में उम्मीद है कि ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। दरअसल रेलवे ट्रैक केपर जहां गार्डर आज लांच की जाएगी। वहां पर दोनों पिलरों के बीच 56 डिग्री का एंगल है और इतना अधिक कर्व होने से गार्डर की डिजाइन आईआईटी से बनवाना पड़ी थी इसके बाद गुजरात के अंकलेश्वर में यह स्पेशल गार्डर बनकर तैयार होकर जावरा पहुंची थी। इसके बाद रेलवे के ब्लॉक मिलने का इंतजार लगातार चल रहा था और वह इंतजार खत्म होते ही 3 दिन का लगातार 4 घंटे का ब्लॉक रेलवे द्वारा दिया गया है और 3 दिन में यह गार्डर जोडक़र ब्रिज पर लांच कर दी जाएगी।
36 मिटर की लंबाई वाली 10 गार्डर डाली जाएगी
जानकारी के अनुसार ब्लॉक के दौरान फाटक वाले क्षेत्र में 10 गॉर्डर कुल डाली जाएगी। 36 मीटर की इसकी लंबाई है और 9-9 मीटर के 4 गार्डर को जोड़कर यह काम होगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर वाले हिस्से में ब्रिज की कुल 72 मीटर की लंबाई है। इनके बीच दोनों हिस्सों की दूरी 36-36 मीटर है एक हिस्से में 36-36 मीटर लंबे 5 गार्डर लांच किए जाएंगे इसी तरह दोनों हिस्सों में कुल मिलाकर 10 गार्डर डाले जाएंगे।
