यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले भर में मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि जिले में मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने, प्रभावी निगरानी रखने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्थानों पर पुलिस जाप्ता लगाया गया है। इस दौरान जिले भर में लगभग 550 पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इस दौरान ड्रोन कैमरों एवं सादा वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मियों से असामाजिक तत्वों पर विशेष तौर पर भी निगरानी रखी जाएगी। फिक्स पिकेट मोबाइल पार्टी गश्त में लगाई गई है सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण इंतजाम किये गये है मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया को लेकर पिछले दिनों थानों में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति बनाये रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही लोगों से अपील भी की है कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखे कोई भी अवांछित सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माहौल बिगाड़ने वालों और गलत अफवाह फ़ैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
