थांदला प्रशासन ने 9 वाहनों की नालामी से कमाए डेढ़ लाख | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला प्रशासन ने 9 वाहनों की नालामी से कमाए डेढ़ लाख | New India Times

थांदला ब्लॉक स्तर पर पहली बार थांदला पुलिस थाना परिसर में रखे वाहनों में से 25 एक्ट के तहत आने वालें 9 वाहनों के लिए 22 लोग नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बने जिनके बीच 9 वाहनों के लिए क्रमशः बोलिया लगाई गई।

जिसमें सबसे कम बोली पंद्रह सौ, चार हजार तो सर्वाधिक बोली 32 हजार रुपये लगी इस तरह कुल 9 वाहनों के लिए 1 लाख 55 हजार रुपये प्राप्त हुए।

जानकारी देते हुए राजस्व शाखा के एस डी एम तरुण जैन व एसडीओपी रविन्द्र राठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर थांदला में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें सभी भाग लेने वालों के प्रति धन्यवाद भी दिया गया।
वाहनों की नीलामी को लेकर उत्साहित सैकड़ों ग्रामीण सुबह से ही पुलिस थाना थांदला पर पहुँच गए थे जहाँ थाना प्रांगण में पड़े सैकड़ों वाहन को देखने भी लगे लेकिन जब उन्हें बताया गया कि केवल 9 वाहनों की नीलामी है तो वे निराश हो गए ऐसे में सैकड़ों ग्रामीणों में से महज 22 लोग ही नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बन पाए।

थांदला प्रशासन ने 9 वाहनों की नालामी से कमाए डेढ़ लाख | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.