लगातार 25 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले भक्तों का समाजसेवियों ने किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लगातार 25 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले भक्तों का समाजसेवियों ने किया स्वागत | New India Times

हर वर्ष पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्माण होता है। प्राकृतिक हिम से बनने के कारण इस शिवलिंग को स्वयंभू हिमानी शिवलिंग और बाबा बर्फानी भी कहा जाता है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 दिन शनिवार से यात्रा शुरू हो रही जिसमें जिले से बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष भक्त जाते हैं। इस यात्रा में लगातार 25 वर्षों से तेली समाज अध्यक्ष बुरहानपुर सुभाष चौधरी अन्य साथियों के साथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर पहुंच महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता राजेश भगत,अर्चना चितारे, राजीव खेडकर और समाजसेवियों ने स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उपस्थित साथियों को बाबा बर्फानी की महिमा की जानकारी देते हुए बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष आशीष भगत ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी स्थल पर भगवान शिव ने माता पार्वती को मोक्ष का मार्ग दिखाया था और इस ज्ञान को अमर कथा के नाम से जाना जाता है जिसके कारण इस पवित्र स्थल का नाम अमरनाथ पड़ा। हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ बाबा का यह पवित्र तीर्थस्थल एकमात्र शिवलिंग है, जिसका आकार चंद्रमा की रोशनी के आधार पर तय होता है। यह शिवलिंग सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पूरा हो जाता है और उसके बाद आने वाली अमावस्या तक आकार में काफी छोटा हो जाता है। इस दौरान संजय चौधरी, जय गंगराडे, प्रकाश नाईक, अरूण जोशी, अनील पासी, प्रल्हाद सूर्यवंशी, संजय चौहान, गोविन्द निकम, धर्मेंद्र शाह आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article