ग्राम पंचायत झुनकू में अतिक्रमणकारियों ने शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा, ग्राम के सरपंच ने शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की अधिकारियों से लगाई गुहार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत झुनकू में अतिक्रमणकारियों ने शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा, ग्राम के सरपंच ने शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की अधिकारियों से लगाई गुहार | New India Times

देवरी विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत झुनकू में जो नगर व जनपद मुख्यालय से लगी हुई है उक्त पंचायत में खाली पड़ी शासकीय भूमि एवं मुख्य सड़क किनारे पर जगह जगह अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

ग्राम पंचायत झुनकू में अतिक्रमणकारियों ने शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा, ग्राम के सरपंच ने शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की अधिकारियों से लगाई गुहार | New India Times

प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम देवरी एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के यहां की गई लिखित शिकायत आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत झुनकू में पुराना बाईपास रोड के आसपास पीडब्ल्यूडी एवं ग्राम में राजस्व की खाली पड़ी शासकीय भूमि के विभिन्न स्थानों, नल जल योजना की पानी की टंकी के पास एवं रामघाट तिगड्डा स्थित सड़क किनारे एवं सिविल कोर्ट के सामने शासकीय कुआं पर, राजोला स्थित स्कूल के आसपास एवं नेहरू कॉलेज के सामने अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य किया गया है।

ग्राम पंचायत झुनकू में अतिक्रमणकारियों ने शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा, ग्राम के सरपंच ने शिकायती आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की अधिकारियों से लगाई गुहार | New India Times

ग्राम पंचायत द्वारा किए गए शिकायत में उल्लेख किया गया है कि नगर से लगी हुई सबसे बड़ी पंचायत होने के कारण एवं पंचायत में पुराना बाईपास मुख्य मार्ग होने के कारण भारी आवागमन होता है। जहां हर आए-दिन दुर्घटनाएं एवं हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। जिस के संबंध में ग्राम पंचायत के द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त स्थानों से अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article