मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

33 केवी और 11 केवी मेन लाइन सब स्टेशन से निकलने वाले फीडर तार डायरेक्ट बिजली विभाग द्वारा खंभों में जोड़ दिए गए हैं जोकि रोड क्रॉसिंग में भी 11 केवी और 33 केवी लाइन में गार्डिंग नहीं दी गई है साथ जंग नहीं लगने के लिए पेंट कलर किए जाते हैं जिससे बारिश में खंभों पर जंग ना लगे और सालों साल खंभों की उम्र बढ़ जाए परंतु पूरे शहर में बहुत कम खंभे हैं जहां पेंट खंभों पर हुआ हो जो कि कम समय में ही जंग लग कर नष्ट होने की कगार पर हैं जिसके कारण कभी भी तार गिरने से लोग या पशु मौत के शिकार हो सकते हैं। यहां बारिश की दस्तक कभी भी हो सकती है जिसमें करंट फैलना आम बात है ऐसे में बिना गार्डिंग के लगाए गए तार कभी भी टूट कर गिरने से लोग करंट की चपेट में आने से डायरेक्ट मौत के शिकार हो सकते हैं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन होगा साथ ही कभी भी हादसा होने में देरी नहीं लगेगी। जनता जनार्दन ने इस ओर ध्यान देकर मेन लाइन में गार्डिंग लगाने की मांग की है।
गार्डिंग के लिए प्रस्ताव बनाकर ऊपर पहुंचा दिया जाएगा: नरेंद्र सिंह चौधरी, बिजली विभाग एई।
