रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वरदान हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रानापुर में वरदान मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के पुत्र एवं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, श्रीमती डॉक्टर शीना भूरिया सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों की जाँच एवं परीक्षण किया।

जांच करने के पश्चात निःशुल्क दवाइयाँ दी गईं साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए जानकारियां भी दी गईं। सैकड़ों मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया।
