रक्तदान दिवस के मौके पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भोपाल ज़िले के वासियों से की ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान करने की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्तदान दिवस के मौके पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भोपाल ज़िले के वासियों से की ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान करने की अपील | New India Times

रक्तदान दिवस के मौके पर आज 14 जून को भोपाल ज़िले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिस में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भोपाल ज़िले के वासियों से ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान करने के लिए अपील की है। कलेक्टर ने भोपाल जिले के वासियों से कहना है कि रक्तदान करके हम कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं इसलिए सभी पात्र नागरिक ई-रक्तकोश पोर्टल पर वॉलंटरी ब्लड डोनेशन के लिए अपना पंजीयन करवाकर इस अभियान में सम्मिलित हों। ब्लड डोनेशन कैंप शासकीय एवं निजी ब्लड बैंक द्वारा आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी जागरूकता एवं शिविर आयोजन करवाए जाएंगे।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले में व्यापक स्तर पर ब्लड कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों को ब्लड डोनेशन करने के लिए प्रेरित करे, ब्लड डोनेशन के इच्छुक हितग्राही ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article