मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा को लेकर विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने किया जनसंपर्क | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा को लेकर विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने किया जनसंपर्क | New India Times

मुख्यमंत्री की आगामी 15 जून को बसेड़ी रोड स्थित कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित जनसभा की तैयारी को लेकर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा क्षेत्र के गांवों और शहर में लोगों से जनसंपर्क करने में जुटे हैं। विधायक का कहना है कि जनसभा में मुख्यमंत्री क्षेत्र के बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे जनसभा की तैयारी को लेकर विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने रविवार को बाड़ी नगर पालिका बाड़ी के लुहार पाडा चंगवरिया पाडा कुरैशी पाडा संतराशपाडा हथियापौर मोहल्लों का दौरा किया। वह लोगों से जनसभा में आने के लिए बोला विधायक का कहना है कि जनसभा में मुख्यमंत्री बाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला अस्पताल में उच्चीकरण, रिंग रोड तुलसीवन पुलिस चौकी काली तीर लिफ्ट परियोजना समेत अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निजामुद्दीन खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शकील कुरैशी, मुस्ताक अहमद, अंसार खान, पार्षद अमीन खान, दीपू कुशवाह, नासिर खान, इस्माइल खान, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article