मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ का आज जुन्नारदेव शहर के वार्ड क्रमांक 14 स्कूल ग्राउंड में आगमन हुआ। यहां पर विधायक सुनील उईके, ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप राय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच संबोधन करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की कैसी निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं, इससे संगठन में मजबूती नहीं आएगी। कांग्रेस में चल रही गुटबाजी खत्म करके एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में काम करने के लिए कहा।

सांसद नकुल नाथ ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को सिर्फ झूठ बोलना आता है, हम अपनी उपलब्धियां नहीं बताते, हमें भी मुंह चलाना सीखना होगा। इस दौरान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 5 मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, हर एक कार्यकर्ताओं को अपने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मजबूती प्रदान कर आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की बात रखी। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी के.के. अवस्थी, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा सहित पुलिस अनुभाग जुन्नारदेव का पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहा।
