पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदल रहा है। इन 9 वर्षों में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चल रही हैं, इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा ने 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया है। इस अभियान के दौरान हर बूथ तक केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। यह बात भाजपा जिला कार्यालय धार में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही।

जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में अतिथियों ने भारतमाता और पार्टी के पित्रपुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया बैठक में
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, युवा आयोग अध्यक्ष श्री डॉ निशांत खरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी और उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर मंचासीन रहे।
स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने दिया धार जिला हर कार्यक्रम में अग्रणीय रहा है पर जब हम जिले की सभी विधानसभा जीतेंगे तभी यह मेहनत सफल होगी और यह तभी संभव होगा जब सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करेंगे ।
युवा आयोग के अध्यक्ष श्री निशांत खरे ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों का सम्मेलन, विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ मण्डल स्तर पर भोजन पर चर्चा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस पर योग कार्यक्रम, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाना, 20 जून से 30 जून तक घर घर महा जनसंपर्क करना, 25 जून को आपातकाल की विभीषिका से सभी को अवगत कराना, पत्रकार, साहित्यकार, कवियों का सम्मेलन आदि कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में धार जिले की सातों विधानसभा के भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक , मंडल अध्यक्ष ,जनप्रतिनिधि गण, भाजपा मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सन्नी रिन ने किया और आभार जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी।
