गोला टूरिज्म ने आयोजित की कलरव प्रतियोगिता | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला टूरिज्म ने आयोजित की कलरव प्रतियोगिता | New India Times

गोला टूरिज्म ने नीलकंठ मैदान पर कलरव के तृतीय संस्करण का आयोजन आइडियल कम्पीटिशन क्लासेस के सहयोग से किया गया, यह बृहद स्तरीय कला प्रतियोगिता है जिसकी युवाओं के बीच प्रसिद्धि है। जिसमें गोला नगर के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया साथ ही जिला खीरी के बाहर के प्रतिभागी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 190 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए जो कक्षा एक से लेकर परास्नातक स्तर के थे। प्रत्येक कक्षा को निर्धारित विषय प्रदान किये गए थे, जिस पर उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अंशिका आर्ट्स के संचालक व गोला गौरव से सम्मानित राजेन्द्र सोनी एवं श्री गुरुनानक डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता अंकुर वर्मा ने किया। गोला टूरिज़्म से संस्था प्रमुख विनायक श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्र, मिलिन्द शुक्ल, प्रेम गुप्ता, अनुज त्रिवेदी एवं सौरभ दिवाकर उपस्थित रहे। विनायक श्रीवास्तव ने बताया की कलरव प्रतियोगिता के परिणाम एक सप्ताह के अंदर गोलाटूरिज्म डॉट कॉम पर जारी कर दिये जायेंगे साथ ही विद्यालयों में भी परिणाम भेजे जायेंगे। विजेताओं को संस्था के वार्षिक समारोह में विशेष अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा। साथ ही संस्था प्रमुख ने आइडियल संस्थान के प्रबंधक नीरज शुक्ल एवं संचालक मुनीश शुक्ल का धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही नगर पालिका परिषद व सफाई कर्मियों का भी स्वच्छता सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article