मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हैहय कलचुरी कलाल समाज जिला बुरहानपुर के मीडिया प्रभारी संतोष जायसवाल ने बताया कि श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा कलार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप सूर्यवंशी द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रबंधकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में हैहय कलचुरी कलाल समाज जिला अध्यक्ष बुरहानपुर एवं शिक्षाविद डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय प्रबंध कारिणी में 9 तथा प्रदेश प्रबंधकारणी में 14 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। बुरहानपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ आनंद प्रकाश चौकसे को प्रबंध कारिणी में मध्य प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया। समाजजनों ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर आनंद प्रकाश चौकसे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
