आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल | New India Times

मसूरबावरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई है वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल | New India Times

जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 6 बजे देवरी बैंक से पैसे निकाल कर ग्राम भड भड़ टोला निवासी राजकुमार आदिवासी पिता चित्र आदिवासी उम्र 40 साल और उनके पुत्र प्रदीप 19 साल बाइक से अपने घर जाते समय रास्ते में तेज बारिश और बिजली चमकने पर मसूरबावरी के पास नीम के पेड़ के नीचे रुक गए जहां आकाशीय बिजली गिरने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनका पुत्र प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रात्रि करीब 7:30 बजे देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए 108 एंबुलेंस से रेफर किया गया। मृतक के परिजन ने बताया कि ग्राम मंसूरबावरी में शादी के निमंत्रण करके लौट रहा था तो उन्होंने देखा कि राजकुमार की मोटरसाइकिल रखी हुई है और झोपड़ी में नीम के पेड़ के नीचे राजकुमार पड़ा था और प्रदीप तड़प रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article