लाडली बहना योजना के पंजीयन में सर्वर के कारण आ रही है परेशानी | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लाडली बहना योजना के पंजीयन में सर्वर के कारण आ रही है परेशानी | New India Times

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सर्वर के कारण पंजीयन नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत करैहया में कई लाडली बहना पंजीयन के लिए लंबे समय से इंतजार करती पाई गई जबकि सरपंच श्रीमती स्वरूपा उईके सेवा भाव से लाडली बहना के ऑनलाइन फार्म भर रही हैं, साथ ही सचिव रामसिंह बोसम ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वर बराबर नहीं होने के कारण ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। सर्वर के कारण समय पर केवाईसी व डीबीटी के लिए लाडली बहना को परेशान होना पड़ा है जिसके कारण लक्ष्य से 50% ही पंजीयन हो पाए हैं, पूर्व में मजदूर कटाई व काम के लिए बाहर गए हुए थे अब आए हैं तो सर्वर और बैंक के कारण उन्हें पंचायत में पंजीयन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें जानकारी लगी है कि 30 अप्रैल तक पंजीयन की आखिरी तारीख होने के कारण वह वंचित ना रह जाए इसलिए वह चाहते हैं कि पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाए ताकि सभी लाडली बहनों को योजना का लाभ मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article